फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Football academy in bageshwar

Bageshwar News: कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल ने जीती फुटबाल प्रतियोगिता

Fri, 10 Nov 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 10 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Football academy in bageshwar
बागेश्वर के भागीरथी में फुटबॉल क्लब और एकेडमी का उदघाटन करतीं विधायक पार्वती दास और डीएम अनुराध
बागेश्वर। जिले के पहले फुटबाल क्लब और एकेडमी का शुभारंभ हो गया है। क्लब के उद्घाटन पर खेल विभाग की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा ने जिम कॉर्बेट को 5-0 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन

फुटबॉल क्लब और एकेडमी का शुभारंभ करते हुए विधायक पार्वती दास ने कहा कि जिले के फुटबाल खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। डीएम अनुराधा पाल ने कहा कि फुटबाल के क्षेत्र में रोहित दानू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। क्लब के सहयोग से जिले की उभरती फुटबाल प्रतिभाओं को प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा। कोच नीरज पांडेय ने कहा कि उनका मकसद जिले को फुटबाल में नंबर वन बनाना है। कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाएं आगे नहीं बढ़ पा रहीं। इस मौके पर पीजीएसवाई राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, एकेडमी के अध्यक्ष सुंदर रावल, सचिव ललित कनवाल, गीता रावल, सुनील भंडारी, कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed