{"_id":"57d991e14f1c1ba73dd48c93","slug":"following-the-proposed-movement-chief-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख ने प्रस्तावित आंदोलन स्थगित किया
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़, बागेश्वर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी डीएम एसएस जंगपांगी और सड़क निर्माण एजेंसी के अभियंताओं से तीन घंटे तक चली वार्ता के बाद ब्लॉक प्रमुख ने आज से प्रस्तावित आंदोलन एक माह के लिए स्थगित कर दिया है। वार्ता के दौरान गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्यों को लेकर प्रमुख ने लोनिवि के ईई को डीएम के सामने जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
प्रभारी डीएम ने कहा घटिया निर्माण कार्य करने वाले ठेकेदारों को काली सूची में डाला जाएगा।
गरुड़ के ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण विश्व बैंक द्वारा पोषित सड़कों और प्रांतीय खंड लोनिवि द्वारा कराए गए कार्यों को लेकर बेहद नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपने ही सरकार के दो अधिकारियों के खिलाफ आज से तहसील मुख्यालय में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया था। प्रमुख के धरने में बैठने की सूचना पर जिला प्रशासन काफी गंभीर था।
विज्ञापन
प्रभारी डीएम एसएस जंगपांगी बुधवार को प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई आरके पुनेठा और विश्व बैंक के ईई एस माजिला को साथ लेकर ब्लॉकमुख्यालय पहुंचे। प्रमुख ने पहले वार्ता करने से मना कर दिया। प्रभारी डीएम के समझाने पर प्रमुख वार्ता के लिए तैयार हुए। निर्माण एजेंसियों के ईई ने घटिया निर्माण कार्यों को शीघ्र दुरुस्त करने का एक माह का समय मांगा। जन प्रतिनिधियों की संस्तुति पर ठेेकेदारों को भुगतान करने की बात कही। वार्ता में बागेश्वर के पूर्व प्रमुख राजेंद्र टंगड़िया, भूपेश खेतवाल, रंजीत डसीला, गोपाल सिंह नेगी, शेखर पांडे आदि मुख्य थे।
विज्ञापन