फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Follow the traffic rules: SP

यातायात नियमों का पालन कराएं:एसपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Follow the traffic rules: SP
बागेश्वर में मासिक अपराध गोष्ठी लेते एसपी अमित श्रीवास्तव। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने वाहन दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। साथ ही कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मासिक अपराध गोष्ठी लेते हुए एसपी ने थानों में लंबित विवेचनाओं, शिकायतों आदि का समय पर निस्तारण करने और वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उन्होंने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री की रोकथाम के लिए अभियान चलाकर धरपकड़ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत शिक्षा से वंचित बच्चों के माता-पिता को बच्चों की शिक्षा और उनको स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा। वीसी में क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा समेत सभी थानों के प्रभारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बेहतर काम के लिए चंद और भट्ट सम्मानित
बागेश्वर। एसपी अमित श्रीवास्तव ने माह में सराहनीय कार्य करने के लिए लीडिंग फायर मैन गणेश चंद और एसओजी के आरक्षी राजेश भट्ट को प्रशस्तिपत्र से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed