फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fog in Bageshwar in the month of March

Bageshwar News: बागेश्वर में मार्च के महीने में लग रहा कोहरा

Sun, 26 Mar 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 26 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fog in Bageshwar in the month of March
बागेश्वर में रविवार की सुबह कोहरे से ढका आसमान। कोहरे ने पहाड़ियों को भी आगोश में ले लिया। संवाद
बागेश्वर। मार्च के महीने मौसम में आए बदलाव से लोग हैरान हैं। बागेश्वर में सुबह कोहरा लगने लगा है जबकि नदी-घाटी वाले इलाकों में कोहरा शीतकाल में लगता है। रविवार को भी जिले में बारिश हुई और जिला मुख्यालय के साथ ही घाटी वाले इलाके सुबह के समय कोहरे की आगोश में रहे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे कोहरा छंटा। कोहरा छंटने के बाद हल्की धूप निकल आई। मार्च के महीने में कोहरा लगने से लोगों को अचंभा हो रहा है। लोग इसे जलवायु परिवर्तन के रूप में भी देख रहे हैं।
विज्ञापन

शाम करीब पौने चार बजे से जिला मुख्यालय के साथ ही कई इलाकों में सर्द हवाओं के बीच बारिश शुरू हो गई। पिंडर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक ऊंचाई वाले इलाकों में कही से भी हिमपात की सूचना नहीं है। अलबत्ता शाम तक बारिश का सिलसिला जारी था।
विज्ञापन

सुबह लग रहे कोहरे और बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ गई है। मार्च अंतिम सप्ताह में गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे हैं। घाटी वाले इलाकों में रात में बगैर कंबल और रजाई के काम नहीं चल रहा है। रविवार को बागेश्वर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed