{"_id":"2bd5d55ce4071b3c50fbdbe0a7d83b07","slug":"fm-radio-stations-launched-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में एफएम रेडियो केंद्र का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में एफएम रेडियो केंद्र का लोकार्पण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 23 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार नगर के चंडिका मंदिर के समीप 1.15 करोड़ की लागत से निर्मित एफएम रेडियो स्टेशन का शुभारंभ केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन राठौर ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच किलोवाट क्षमता वाले इस स्टेशन से 30 किमी की हवाई परिधि में 1.80 लाख लोग लाभान्वित होंगे। लोग रोजाना शाम पांच बजे से रात 11 बजे तक आकाशवाणी के कार्यक्रमों को सुन सकेंगे। केंद्र सरकार का प्रयास है कि देश का कोई भी हिस्सा प्रसार माध्यमों से अछूता नहीं रहे।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि इस स्टेशन के चालू होने से लोगों को सूचनाएं आसानी से मिलेंगी वहीं लोक संस्कृति के संरक्षण में काफी सुविधा मिलेगी। अगले वर्ष अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में एफएम टावर लगाए जाएंगे। आकाशवाणी केंद्र अल्मोड़ा को पांच किलो एफएम ट्रांसमीटर में अपग्रेड करने के प्रयास होंगे।
विज्ञापन
देश का 45 प्रतिशत क्षेत्र एफएम की कवर एरिया में है। जिसे 65 प्रतिशत किया जाएगा। सरकार की योजनाएं आम जनता तक पहुंचेंगी। केंद्र सरकार ने एक लाख की आबादी पर तीन एफएम सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
इसमें सीमांत क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है। सांसद अजय टम्टा ने एफएम सेंटर के शुभारंभ के लिए मंत्री का आभार जताया। विधायक चंदन राम दास ने मंत्री का स्वागत किया उन्होंने मंत्री से दूरदर्शन टावर की क्षमता बढ़ाने की मांग की।
आकाशवाणी के प्रमुख अभियंता अनिमेश चक्रवर्ती ने कहा कि इस केंद्र के खुलने के बाद अब हल्द्वानी, पिथौरागढ़, टनकपुर में भी एफएम केंद्र खोले जाने की योजना प्रस्तावित है। प्रभारी केंद्र निदेशक अल्मोड़ा एमएस बृजवाल ने अवगत कराया कि फिलहाल यह केंद्र अल्मोड़ा के सायंकालीन सभा के कार्यक्रमों को प्रसारित करेगा।
उन्होंने बताया कि इस केंद्र में एक अभियांत्रिकी सहायक और दो तकनीशियन तैनात किए गए हैं। केंद्र के तकनीकी प्रमुख सहायक अभियंता जेएस खाती हैं। कार्यक्रम का संचालन उद्घोषिका अंजू पांगती ने किया। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री राठौर ने कहा कि 2017 का बजट इस बार जनता का होगा।
केंद्रीय सूचना राज्य मंत्री राज्यवर्द्धन राठौर ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण पर अधिकारी स्तर पर तैयार रिपोर्ट के आधार पर ही काम होगा। जिले के भ्रमण पर पहुंचे राठौर ने एक संक्षिप्त वार्ता में यह बात कही।
वहां आकाशवाणी के अपर महानिदेशक अभियांत्रिकी उत्तरी क्षेत्र एके सिंह, उप महानिदेशक राजेश कुमार, कार्यकरम अधिशासी संजय जोशी, एसपी एनएस नपलच्याल, एडीएम एसएस जंगपांगी, एसडीएम फिंचा राम चौहान, तहसीलदार पीएस मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राम सिंह कोंरगा, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, पूर्व दर्जाधारी मंत्री हीरा धपोला, भूपेश उपाध्याय, कपकोट के प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, एडवोकेट गोविंद भंडारी, राजेंद्र उपाध्याय, मनीष पांडे, हरीश सोनी, रघुवीर दफौटी, भगवती धपोला, जीवंती कांडपाल आदि थे।