फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fix electric wires

मौत बनकर झूल रहे बिजली के तारों को ठीक किया जाए

Tue, 30 May 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Tue, 30 May 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Fix electric wires
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। नगर में कई स्थानों पर बिजली के तार मौत बनकर झूल रहे हैं। कई स्थानों पर पेड़ों से होकर बिजली की लाइनें गुजर रही हैं। हादसे के बाद भी विभाग द्वारा लाइनों को दुरुस्त नहीं करने से लोगों में नाराजगी है। नगरवासियों ने ऊर्जा विभाग के ईई को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र खतरा बनी बिजली की लाइनों का सुधार करने की मांग की है। 

विज्ञापन


घटबगड़ वार्ड की सभासद सोनिया देवी ने कहा कि 27 मई को सरिए में उतरे करेंट से एक बच्चे की मौत हो गई थी। नगर के कई अन्य स्थानों पर भी बिजली के जर्जर तारों से लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। इस घटना के बाद भी बिजली विभाग ने खतरा बने तारों को नहीं सुधारा है।
विज्ञापन


नगरवासियों ने जानलेवा बनी बिजली की लाइनों और पोलों को बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि विभाग द्वारा शीघ्र नगर की लाइनों का सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में फिर इसी तरह का हादसा हो सकता है। ज्ञापन सौंपने वालों में मालती देवी, दिप्पू राम, शंकर राम, मधुली देवी, नीमा, मोहन राम, विनोद कुमार आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed