फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Five new hydro power projects will UREDA

उरेडा लगाएगा पांच नए हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट

Thu, 25 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 25 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन

अक्षय ऊर्जा अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर जिले में पांच नए हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट लगाएगा। इन प्रोजेक्टों को स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने प्रस्तावित नदियों में सर्वे का काम शुरू कर दिया है। इन परियोजनाओं से पैदा होने वाली बिजली से परियोजनाओं के आसपास के गांव रोशन होंगे।

विज्ञापन


मालूम हो कि इस समय लघु जल विद्युत परियोजनाओं का कार्य उरेडा के पास है। बागेश्वर जिले में छोटी-बड़ी कुल 18 परियोजनाएं हैं। सरयू, कनलगाड़ सहित अन्य नदियों में बनाई गई इन परियोजनाओं से लगभग एक मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता है। इस बिजली से परियोजनाओं के आसपास के लगभग 20 गांव रोशन होते हैं।
विज्ञापन


 यहां की नदियों में अभी कई ऐसे स्पॉट है जहां पर विद्युत उत्पादन की संभावना है। इसके लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। उरेडा की ओर से कुछ समय पूर्व जिले के हरसीला, सूपी, पतियासार, सोराग और उडियार की छोटी-बड़ी नदियों में नए हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट लगाने के प्रस्ताव मुख्यालय को भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इन प्रस्तावों को स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति के बाद नदियों में सर्वे का कार्य भी शुरू हो गया है। देहरादून मुख्यालय से आई एक टीम सर्वे का काम कर रही है। सर्वे के बाद ही बिजली के संभावित उत्पादन का पता चल पाएगा।


उरेडा के परियोजना अधिकारी ओम कुमार कहते हैं कि जिले की नदियों में पांच स्थानों का चयन नए हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। मुख्यालय से आई टीम हरसीला, सूपी, पतियासार, सोराग और उडियार में सर्वे का कार्य कर रही है। सर्वे के बाद ही पता चलेगा कि इन परियोजनाओं में कितना किलोवॉट बिजली उत्पादन हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed