फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fish Will be New Job Creator In Bageshwar

Bageshwar News: मशरूम, स्ट्रीबेरी के बाद दुलम गांव में मछली पाल की पहल,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fish Will be New Job Creator In Bageshwar
बागेश्वर के दुलम गांव में मछली पालन के लिए बने तालाब। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मशरूम और स्ट्रॉबेरी उत्पादन में सफलता हासिल करने के बाद दुलम के ग्रामीणों ने मछली पालन के माध्यम से स्वरोजगार की नई पहल शुरू की है। मत्स्य विभाग की मदद से गांव के नौ लोगों ने मछली के तालाब तैयार कर लिए हैं। मार्च में विभाग की ओर से तालाबों में मछली के बीज डाले जाएंगे।
विज्ञापन

मशरूम मैन भगवत सिंह कोरंगा ने सबसे पहले गांव में मशरूम उत्पादन किया था। उनकी देखादेखी गांव के अन्य लोग भी मशरूम पैदा करने लगे। बाद में कोरंगा ने पूरे क्षेत्र को मशरूम का गढ़ बनाने के लिए कार्य किया। मशरूम से होने वाले फायदे को देखते हुए ग्रामीणों का रुझान स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग से स्वरोजगार करने पर गया। ग्रामीण महिपाल सिंह कोरंगा ने मशरूम से आगे बढ़ते हुए गांव मेें स्ट्रॉबेरी का उत्पादन शुरू किया और अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। वर्तमान में गांव के करीब आठ परिवार स्ट्रॉबेरी उत्पादन कर रहे हैं।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी के बाद अब ग्रामीणों ने मछली पालन की ओर रुख किया है। क्षेत्र के जगथाना में मछली पालन की भारी सफलता को देखते हुए दुलम के लोग भी मछली पालन को आगे आए हैं। लोगों के रुझान को देखते हुए विभाग की ओर से तालाब निर्माण के लिए मदद मुहैैया कराई गई है। गांव में नौ लोगों ने तालाब निर्माण का कार्य पूरा कर लिया है। चार लोगों के तालाब बनने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्रामीणों ने की है मछली पालन की पहल
बागेश्वर। दुलम के धन सिंह, खुशाल सिंह, पूरन सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, प्रमोद सिंह, रंजीत सिंह, यशपाल सिंह ने मछली के तालाब का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। ग्रामीण बंटी कोरंगा ने बताया कि गांव में सब्जी उत्पादन भी बहुतायत में होता है। मछली पालन का विकल्प मिलने के बाद ग्रामीणों के पास आजीविका के साधन अधिक होंगे।

कोट
जिला योजना के तहत दुलम गांव में मछली पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। गांव में क्लस्टर के रूप में मछली के तालाब बना लिए गए हैं। चार तालाब अन्य स्थानों पर बनाए जाने हैं। मार्च में तालाबों में मछली के बीज डाले जाएंगे।
मनोज मियान, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed