{"_id":"5e0e2e4e8ebc3e87975ad17e","slug":"first-rain-and-snowfall-of-new-year-increased-cold-bageshwar-news-hld3680215191","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल की पहली बारिश और बर्फबारी ने बढ़़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल की पहली बारिश और बर्फबारी ने बढ़़ाई ठंड
विज्ञापन
कपकोट के पहाड़ों में हुई बर्फबारी।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/ बागेश्वर। बदलते मौसम ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। नए साल के दूसरे दिन हुई बारिश और बर्फ बारी के चलते यहां लोग घरों में कैद हो गए। यहां बुधवार रात से बृहस्पतिवार सुबह तक हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। इसके बाद कुछ देर मौसम साफ हुआ। लेकिन दिन में फिर आसमान बादलों से घिर गया। दिन भर रुक-रुक बारिश और बर्फबारी होती रही। बारिश और हिमपात के चलते पिंडरघाटी मल्ला दानपुर का मोटरमार्ग बंद हो गया है।
तहसील कपकोट के ग्राम शामा, कीमू, गोगिना, लीती, पिंडरघाटी मल्लादानपुर के बोरबलड़ा, कुंवारी, डौला, तीख, वाछम, खाती, किलपारा, सरयू घाटी के झूनी, खलझूनी, मिकिला खलपट्टा, लाहुर, हरकोट, सूपी, वैछम,तरसाल पतियासार ,चौड़ास्थल, रातिरकेटी, हाम्टीकापड़ी, बदियाकोट, विनायक, बघर, तोली आदि क्षेत्रों में हिमपात हुआ। ठंड से बचने के लिए लोग ऊनी कपड़े, हीटर, अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी यहां बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। कई लोगों ने हीटर, गीजर आदि इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग बढ़ने से बिजली वितरण प्रणाली पर ओवरलोडिंग बढ़ गई।
डीएम ने अधिकारियों को किया अलर्ट
बागेश्वर। मौसम बिगड़ने के कारण डीएम रंजना राजगुरु ने आईआरएस टीम समेत विभागीय अधिकारियों को अलर्ट जारी किया है। उन्होंने किसी भी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल बेहतर तालमेल के साथ बचाव एवं राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने निकायों और उपजिलाधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने को कहा है। डीएम ने बर्फबारी से किसी मार्ग के अवरुद्ध होने पर यातायात बहाली के लिए अपने अधीनस्थ कार्मिकों, जेसीबी ऑपरेटरों को तैनात रखने को कहा गया है। सभी तहसील/थाना/चौकी/आपदा कंट्रोल रूम को अलर्ट में रहने को कहा गया है। ब्यूरो