{"_id":"5b1438814f1c1b694d8b4856","slug":"fire-man-comes-in-contact-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर में रिसाव से आग लगी, दमकल कर्मी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर में रिसाव से आग लगी, दमकल कर्मी झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कपकोट में सिलेंडर में लगी आग बुझाने में झुलसा दमकल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट नगर पंचायत के वार्ड तीन में खाना बनाते समय गैस रिसने से अचानक सिलेंडर में आग लग गई। ग्रामीणों, फायर ब्रिगेड के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के प्रयास में फायर ब्रिगेड का एक जवान झुलस गया।
वार्ड संख्या तीन में किराए के मकान में रहने वाली पुष्पा मेहरा रविवार की दोपहर खाना बना रही थी। तभी एकाएक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। सिलेंडर से गैस रिसने से पूरे कमरे में आग फैल गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया।
सूचना पर पहुंचे प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राजीव सिंह राठौर के नेतृत्व में दीपक बिष्ट, चंद्र शेखर, देवेंद्र सिंह दानू, हर सिंह, चालक पवन कुमार ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दीपक बिष्ट के सिर के बाल और हाथ झुलस गए। दीपक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। उनके साहस की सभी ने सराहना की है। वहां शिक्षक दयाल जोशी, विपिन जोशी, गिरीश जोशी, बहादुर सिंह ऐणानी आदि मौजूद थे।