फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire In Workshop

Bageshwar News: बागेश्वर में शार्टसर्किट से वर्कशॉप में आग

Sat, 03 Feb 2024 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 03 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fire In Workshop
बागेश्वर के त्यूनरा में वर्कशॉप में लगी आग को काबू करते फायर कर्मी और जलकर खाक हुआ सामान।  - फोटो : Samvad
दमकल विभाग की टीम ने पाया आग पर काबू, रेस्टारेंट और बाहर खड़ी कारों को बचाया
विज्ञापन

बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के नारायणदेव वार्ड स्थित वर्कशॉप में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया और वर्कशॉप से लगे रेस्टारेंट और बाहर खड़ी कारों को जलने से बचाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बृहस्पतिवार रात करीब सवा नौ बजे त्यूनरा स्थित ऑटोमोबाइल वर्कशॉप में अचानक आग लग गई। इस दौरान वर्कशॉप बंद हो चुका था। दुकान के भीतर से धुआं उठता देख बगल के रेस्टाेरेंट में खाना खा रहे लोगों ने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शटर तोड़ा। तक तक आग दुकान के भीतरी हिस्से में फैल चुकी थी। वर्कशॉप के अन्दर रखा कार का सामान, टायर, ऑयल, ब्रेक ऑयल, जला हुआ इंजन ऑयल आदि जलने से आग की ऊंची लपटें उठने लगी। दमकल कर्मचारियों ने मोटर फायर इंजन और फोम का उपयोग करते हुए आग को काबू करने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान मालिक सूरज के अनुसार आग से करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

कोट- विकराल रूप ले चुकी आग से आसपास की दुकानों और वर्कशॉप के बाहर खड़े वाहनों के जलने का खतरा पैदा हो गया था। सही समय पर सूचना नहीं मिलती तो नुकसान काफी अधिक होता। -गोपाल सिंह रावत, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed