फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire in jungle in district.

Bageshwar News: रात भर जलते रहे जिला मुख्यालय के पास के जंगल

Sat, 10 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 10 Jun 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fire in jungle in district.
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के पास के जंगल रातभर जलते रहे। पूरे नगर में धुआं छा गया। एक ही रात में जंगल जलने की आठ घटनाएं हुई हैं जो इस सीजन की सर्वाधिक हैं। इस फायर सीजन में वनाग्नि की 41 घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें 22 घटनाएं जून में हुई हैं। आग से अब तक 59.90 हेक्टेयर वन संपदा जल गई। 1,79,700 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


फरवरी में फायर सीजन शुरू होने के बाद से मौसम ने वन विभाग को काफी राहत पहुंचाई थी। मई तक जिले में वनाग्नि की मात्र 19 घटनाएं दर्ज हुईं थी। जून शुरू होते ही हालात बदल गए हैं। लगातार जंगल जलने लगे हैं। सबसे अधिक वनाग्नि की घटनाएं जिला मुख्यालय के आसपास के जंगलों में हो रही हैं। धरमघर रेंज के जंगल भी इस वर्ष आग की चपेट में हैं। अन्य वर्षों में वनाग्नि से सबसे अधिक प्रभावित रहने वाले गरुड़ क्षेत्र के जंगलों के लिए राहत भरी खबर है। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर क्षेत्र में वनाग्नि की बड़ी घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से शनिवार तक बागेश्वर क्षेत्र के बिलखेत, कुकुड़ामाई, उत्तरी खबडोली, गोगिनापानी और धरमघर क्षेत्र के गुरना, मजीगांव, करीमपुर और कपकोट के कफलटॉप, चिरपतकोट के जंगल में आग लगी। आग से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। घाटी वाले इलाकों में धुआं छाने से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर श्याम सिंह करायत ने बताया कि पूरी रात वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी थी। कुछ अराजक तत्व वनों में आग लगा रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है। लोगों से भी अपील है कि वह जंगल जलाने वालों को पकड़वाने में विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed