फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire extinguishers of expiry date are engaged in Bageshwar collectorate

बागेश्वर कलक्ट्रेट में लगे हैं एक्सपायरी डेट के अग्निशमन यंत्र

Fri, 19 May 2017 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 19 May 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Fire extinguishers of expiry date are engaged in Bageshwar collectorate
अग्निशमन यंत्र - फोटो : अमर उजाला

कलक्ट्रेट में एक्सपायरी डेट के अग्निशमन यंत्र लगे हैं। सात माह पहले एक्सपायर हो चुके इन अग्निशमन यंत्रों को आज तक नहीं बदला गया है। ऐसे में यदि आग लगने की कोई घटना हुई तो विभाग आग कैसे बुझायेगा। 

विज्ञापन


आग की घटनाओं से निपटने के लिए सभी विभागों में अग्निशमन यंत्र लगाने जरूरी होते हैं। ताकि कार्यालयों में आग लगने पर तमाम महत्वपूर्ण दस्तावेजों को समय रहते बचाया जा सके। इन अग्निशमन यंत्रों के सिलेंडर हर साल दोबारा भराने होते हैं। लेकिन बागेश्वर जिले में आग से निपटने के लिए सरकारी विभागों के इंतजाम तो दूर की बात कलक्ट्रेट में ही एक्सपायर हो चुके फायर एस्टिंग्यूसर लगाए गए हैं। कलक्ट्रेट में लगभग सभी विभागों के बाहर अग्निशमन यंत्र लगे हैं। अलग-अलग विभागों में लगे लगभग एक दर्जन फायर एस्टिंग्यूसर की रिफलिंग तारीख 10.10.2015 और तय तिथि 9.10.2016 लिखी गई है।
विज्ञापन


इस तारीख के हिसाब से यह फायर सिलेंडर सात माह पहले ही एक्सपायर हो चुके हैं। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार फायर एस्टिंग्यूसर को रिफिल करने की स्थानीय स्तर पर कोई व्यवस्था नहीं है। रिफिल के लिए इन्हें हल्द्वानी भेजा जाता है। यदि इन्हें समय पर रिफिल नहीं किया गया तो इनसे आग पर काबू नहीं पाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed