फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fire Crackers Sold In the bank of Saryu

दीपावाली में सरयू तट पर लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fire Crackers Sold In the bank of Saryu
बागेश्वर में दिवाली के पटाखा बाजार के संबंध में व्यापारियों से वार्ता करते एसडीएम। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। दिवाली पर आतिशबाजी बेचने वालों को प्रशासन से केवल तीन दिन का लाइसेंस दिया जाएगा। नगर के सरयू घाट पर आतिशबाजी की दुकानें लगेंगी। बाजार या अन्यत्र दुकानों में पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय एसडीएम हरगिरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील सभागार में तहसील प्रशासन, पुलिस, फायर विभाग और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक हुई। एसडीएम ने कहा कि दीपावली पर एक ही स्थान में आतिशबाजी का सामान बेचा जाएगा। व्यापारियों ने सरयू घाट पर हर साल आतिशबाजी की दुकानें लगाने की बात कही। एसडीएम ने व्यापारियों से तय स्थान के अलावा अन्यत्र पटाखों की दुकान नहीं लगाने को कहा। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी बेचने वालों को महालक्ष्मी पूजा तक तीन दिन का लाइसेंस दिया जाएगा। पटाखों की दुकान के आसपास पानी, बजरी और फायर उपकरण रखने अनिवार्य होंगे। कहा कि नियम तोड़ते पकड़े जाने वालों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, जिला महामंत्री अनिल कार्की, तहसीलदार दीपिका, एफएसओ महेश चंद्र, कोतवाल डीआर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed