{"_id":"590f6d014f1c1b5054851270","slug":"fire-brigade-controlled-fire-before-it-s-reach-to-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की ओर लपक रही आग फायर ब्रिगेड ने बुझाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की ओर लपक रही आग फायर ब्रिगेड ने बुझाई
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Mon, 08 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
कभड़ा के जंगल में इतनी भीषण आग लगी कि गांव को खतरा पैदा गया। फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार की रात कभड़ा के जंगल में भड़की आग आरे गांव की ओर बढ़ने लगी। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
शनिवार की रात लगभग 9.30 बजे कभड़ा के जंगल में लगी आग आरे गांव की ओर बढ़ने लगी। जंगल की आग से खेत खलिहानों को नुकसान पहुंचने की आशंका से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दीपक खेतवाल ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर सर्विस के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद गांव की ओर बढ़ रही आग पर काबू पाया। वन विभाग की ओर से कोई भी कर्मचारी आग बुझाने मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि अब तक कई जंगल आग की चपेट में आ चुके हैं। वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए की गई मॉक ड्रिल सहित अन्य तमाम कवायदों के बावजूद आग लगने से लाखों की वन्य संपदा नष्ट हो रही है।