{"_id":"614b73658ebc3e0b4b4c912a","slug":"fire-at-house-bageshwar-news-hld4389102113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट के वाछम में चार परिवारों का संयुक्त मकान आग से जलकर राख हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट के वाछम में चार परिवारों का संयुक्त मकान आग से जलकर राख हुआ
विज्ञापन
कपकोट के वाछम में मकान में लगी आग।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के वाछम में मंगलवार की शाम को आग लगने से चार परिवारों का संयुक्त मकान जल गया। घर में रखी नकदी, जेवर, फर्नीचर के साथ ही सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। लोगों ने घर के भीतर मौजूद एक बच्ची को जान जोखिम में डालकर बचाया।
मिंगलवार की शाम करीब चार बजे अचानक महेश कुमार के मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने दीपक राम, पुष्कर राम और हरीश कुमार के मकान को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही गांव के लोग एकत्र हो गए। घटना के समय महेश कुमार की दुधमुंही बच्ची घर के भीतर थी। महेश कुमार ने जान की परवाह किए बगैर उसे सुरक्षित निकाल लिया।
आग से महेश कुमार के घर में रखा सारा सामान, राशन, ढाई तोला सोना, 62 हजार की नकदी आग की भेंट चढ़ गई। महेश कुमार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 60 हजार की नकदी मिली थी। दीपक कुमार के शैक्षिक प्रमाणपत्र, तीन तोला सोना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मिली ऋण की रकम आग से जल गई। पुष्कर राम का दो तोला सोना, आठ हजार की नकदी, फर्नीचर और कारपेंटरी की मशीनें आग में भस्म हो गई। हरीश कुमार के घर में रखा सारा सामान जल गया। राजस्व विभाग की टीम ने बुधवार को मौके पर पहुंचकर क्षति का जायजा लिया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।