{"_id":"576d8be54f1c1bd632b49007","slug":"fir-reported","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, ससुर, सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति, ससुर, सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़/कौसानी (बागेश्वर)। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर कौसानी पुलिस ने विवाहिता की सास, ससुर, पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र कौसानी के कपिलेश्वर गांव बीना गोस्वामी का 2013 में गणेश वन गोस्वामी निवासी तल्ला बजून खुर्पाताल जिला नैनीताल से विवाह हुआ था। आरोप है कि विवाह के तीसरे दिन से ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पति, सास, ससुर के व्यवहार से तंग आकर बीना वन अपने मायके आ गई। उसने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कई बार नैनीताल, बागेश्वर जिले की पुलिस को लिखा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जिस कारण उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट बैजनाथ के आदेश पर अब पुलिस ने गणेश वन गोस्वामी (पति), मोहन गोस्वामी (ससुर), तारा देवी (सास) के खिलाफ धारा 498 ए, 506, 354, 373, 511, 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। थानाध्यक्ष कौसानी एसएस नयाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।