फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   fill the vacant Pharmacists post

फार्मेसिस्टों के खाली पद भरो

Mon, 25 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Mon, 25 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
fill the vacant Pharmacists post
फार्मेसिस्टों के खाली पद भरो - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। संबद्ध किए गए सभी कर्मियों को मूल तैनाती स्थल पर भेजने और तीन माह का वेतन दिए जाने सहित विभिन्न मामलों को लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर गौर नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन ने संबद्ध किए गए चिकित्सा विभाग के फार्मेसिस्टों सहित अन्य कर्मियों को मूल तैनाती स्थल पर भेजने का आदेश दिया गया है लेकिन विभाग सभी कर्मियों को मूल तैनाती स्थल भेजने के बजाय भेदभाव कर रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


एसोसिएशन की सदस्यता सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत हुई। सभी सदस्यों से फार्म, फोटोग्राफ, सदस्यता शुल्क कोषाध्यक्ष के पास जमा करने को कहा गया। सभी फार्मेसिस्टों ने चीफ फार्मेसिस्ट के पद पर पदोन्नत हुए पीएस देव का माल्यार्पण किया गया। अध्यक्ष पीएस साही की अध्यक्षता में जिला मंत्री केएस धौनी ले संचालन किया। इस दौरान बीएस कोरंगा, जगदीश खेतवाल, रमेश गिरी, फकीर राम, कैलाश आगरी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed