फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Female leopard entered the bathroom, people spent four hours in panic

बाथरूम में घुसी मादा तेंदुआ, लोगों ने दहशत में गुजारे चार घंटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Female leopard entered the bathroom, people spent four hours in panic
बागेश्वर में पिंजरे में रैद तेंदुआ। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के आबादी क्षेत्र सैंज मोहल्ले में बुधवार सुबह एक मादा तेंदुआ घुस आई। काफी देर तक मोहल्ले के रास्तों और खेतों में दौड़ने के बाद यह एक घर के बाथरूम में जा घुसी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मादा तेंदुआ जिस घर के बाथरूम में घुसी थी, उस घर के लोगों ने चार घंटे दहशत में गुजारे। कई घंटों की मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज कर पिंजरे में कैद किया। तेंदुए को देखने के लिए सैकड़ों लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि मादा तेंदुए की उम्र करीब आठ साल है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे महिलाओं ने कलक्ट्रेट सड़क के पास सैंज मोहल्ले में खेतों में तेंदुआ देखा। सूचना पर लोग छतों पर एकत्र होकर हो हल्ला करने लगे। शोर सुनकर मादा तेंदुआ मोहल्ले के रास्ते से होती हुई एक गली में घुस गई। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम के साथ ही अन्य लोग हाथों में डंडे लेकर उसे ढूंढने लगे। शोर बढ़ने पर पास में ही राजेश रावत के केले के पेड़ों के बीच छुपी मादा तेंदुआ फिर आबादी में घुस गई। सुबह करीब सवा 11 बजे वह सैंज निवासी प्रताप सिंह मेहता के बाथरूम में जा घुसी। साहस दिखाते हुए संतोष सिंह दफौटी ने बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर उसे कैद कर लिया।
विज्ञापन

वन विभाग ने पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर बुलाया। डॉ. हिमांशु पाठक ने बाथरूम के रोशनदान से तेंदुए को ट्रेंक्यूलाइज किया। पहली बार में जब मादा तेंदुआ बेहोश नहीं हुई तो उसे एक बार फिर ट्रेंक्यूलाइज किया गया। दोपहर 1.20 पर तेंदुए को बाथरूम से निकालकर पिंजरे में कैद किया गया। मौके पर डीएफओ बीएस शाही, तहसीलदार नवाजिश खलीक, पुलिस क्षेत्राधिकारी विपिन चंद्र पंत, रेंजर मनीष, कुमार, एसएसआई खष्टी बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मादा तेंदुए की उम्र आठ साल, रानीबाग भेजा
बागेश्वर। प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि तेंदुआ मादा थी। उसकी उम्र करीब आठ साल है। उसे होश आ गया है और वह स्वस्थ है। शाही ने बताया कि तेंदुए को रानीबाग (हल्द्वानी) के रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है, जहां रेडियोकॉलर लगाकर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा। (संवाद)
मादा की खोज में आ सकता नर तेंदुआ, सतर्कता जरूरी
बागेश्वर। मूत्र की गंध सूंघकर नर तेंदुआ मादा तेंदुए की खोज में आ सकता है। डीएफओ बीएस शाही का कहना है कि यदि इस समय नर तेंदुए की मादा के साथ मौजूदगी होगी तो वह मादा की खोज में आ सकता है। लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने शाम होने के बाद लोगों से घरों से अकेले नहीं निकलने की अपील की है। (संवाद)

दफौटी के साहस को सराहा
बागेश्वर। मादा तेंदुआ जैसे ही प्रताप सिंह मेहता के बाथरूम में घुसी, पड़ोस में रहने वाले शिक्षक संतोष सिंह दफौटी ने साहस का परिचय देते हुए बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। अगर दरवाजा बंद नहीं होता तो मादा तेंदुआ बाहर आकर हमला कर सकती थी। लोगों ने शिक्षक दफौटी के साहस की सराहना की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed