{"_id":"57d98e194f1c1b2d46d491cb","slug":"female-health-workers-said-the-furious-movement-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करती एएनएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मातृ शिशु परिवार कल्याण महिला कर्मी एएनएम की बेमियादी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। हड़ताली महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ग्रेड वेतन 2800 से बढ़ाकर 4200 करने, राज्य में महिला स्वास्थ्य कर्मियों का विभागीय ढांचा तैयार करने, 2010 में स्वास्थ्य कर्मियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, महिला स्वास्थ्य कर्मियों के 440 पद शीघ्र भरने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को भी सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर आयोजित सभा में जिलाध्यक्ष मंगला बघरी ने कहा कि हड़ताल को इतने दिन बीतने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। इससे सभी स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शीघ्र उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। धरना देने वालों में मंजू पांडे, ललिता पाठक, चंदा कोरंगा, आशा ग्वाल, भागीरथी, भगवती, नीलमती, पार्वती देवी, निर्मला टम्टा, कमला आर्या मौजूद रहीं।
विज्ञापन