{"_id":"57d0537d4f1c1b9863317e15","slug":"female-health-workers-continue-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल जारी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करती एएनएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर मातृमहिला स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल जारी शिशु परिवार कल्याण महिला कर्मियों (एएनएम) की बेमियादी हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। आंदोलन स्थल मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के प्रांगण में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2010 में अनेक महिला कर्मियों पर प्रशासनिक आधार पर मुकदमे दर्ज कराए थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद मुकदमे वापस नहीं हो रहे हैं। ग्रेड पे 2800 से घटाकर दो हजार रुपये कर दिया जबकि कर्मियों के योगदान को देखते हुए उन्हें 4200 रुपये दिया जाना चाहिए था। महिला स्वास्थ्य कैडर भी तैयार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि गत मार्च में महिला स्वास्थ्य कर्मियों के 440 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हुई, लेकिन नियुक्ति आज तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी हो नहीं जाती तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगी। धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मंगला गढ़िया, शांति बिष्ट, अंबा जोशी, पुष्पा जोशी, गीता आर्या, मंजू धपोला, निर्मला टम्टा, कमला आर्या, पूनम खेतवाल, दमयंती, पार्वती खेतवाल और जानकी रावत आदि शामिल थीं।
विज्ञापन