फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Felling of Sambar's flesh falling from the hill had to be heavy, a fine of 50 thousand rupees

पहाड़ी से गिरकर मरे सांभर का मांस बांटना पड़ा भारी, 50 हजार रुपये का लगेगा जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Felling of Sambar's flesh falling from the hill had to be heavy, a fine of 50 thousand rupees
बागेश्वर। हिमालयी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरकर मरे सांभर का मांस बांटना ग्रामीणों पर भारी पड़ गया। वन विभाग ने मांस बांटते हुए 25 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। वन विभाग ने इन लोगों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम वन विभाग को कपकोट के बघर और ढोक्टीगांव की पहाड़ी से एक सांभर के गिरने की सूचना मिली। ग्लेशिर वन क्षेत्र के उप वन क्षेत्राधिकारी शंकर दत्त पांडे के नेतृत्व में गांव पहुंची टीम ने सांभर का मांस बांटते हुए ग्रामीणों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर 25 लोग मौजूद थे, जो मांस का बंटवारा कर रहे थे।
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने सांभर का मांस कब्जे में लिया और पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम करवाया। टीम ने सांभर के मांस को जला दिया है। वन विभाग ग्रामीणों के खिलाफ जांच में जुट गया है। बताया गया कि ग्रामीणों पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी बीएस शाही ने बताया कि ग्रामीणों ने सांभर के मरने की सूचना नहीं दी। मांस को काटकर वितरित किया जा रहा था। टीम ने उन्हें पकड़ लिया और ग्रामीणों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि 25 ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed