{"_id":"5db83aa58ebc3e016a18397a","slug":"fear-of-leopard-in-bageshwar-bageshwar-news-hld362012929","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के भय से हो रहा रतजगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के भय से हो रहा रतजगा
विज्ञापन
तेंदुआ पकड़ने के लिए कांडा तहसील के भूलगांव जलमानी में धरना देते ग्रामीण।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उत्तरदुग के भूलगांव तोक में एक बच्ची को निवाला बनाने वाले तेंदुए को पकड़ने की मांग को लेकर भूलगांव तोक में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने तेंदुए के जल्द न पकड़े जाने पर जिला मुख्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी। तेंदुए के भय के कारण ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं।
गांव में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि चार अक्तूबर को भूलगांव में तेंदुए ने पांच साल की दीया को निवाला बना लिया था। बच्ची की मौत के 26 दिन बाद भी तेंदुआ पकड़ा नहीं गया है। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। वक्ताओं ने शासन प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के आश्वासन के बाद भी समस्या जस की तस है।
शाम होते ही तेंदुआ गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। कई बार गांव में भी धमक जा रहा है। इस कारण ग्रामीणों की जान को खतरा है। उन्होंने तेंदुए के जल्द नहीं पकड़े जाने पर जिला मुख्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी। क्रमिक अनशन में बलवंत सिंह राठौर, हेमंत सिंह राठौर बैठे। सभा की अध्यक्षता रमेश सिंह राठौर थे।