{"_id":"59231bcd4f1c1b5d1e535d07","slug":"fear-of-abandoning-orphan-revathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाथ रेवती को सता रहा पढ़ाई छूटने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाथ रेवती को सता रहा पढ़ाई छूटने का डर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 22 May 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
रेवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्ला कमस्यार के तुसरेड़ा गांव की अनाथ रेवती को अब पढ़ाई छूटने का डर अधिक सता रहा है। हाइस्कूल में प्रथम श्रेणी से पास रेवती की दृढ़ इच्छा से प्रभावित होकर कुछ लोग आगे आनेे लगे हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर ब्लाक के तुसरेड़ा गांव निवासी रेवती की मां जानकी देवी की करीब 15 साल पहले मौत हो गई थी। तब वह सिर्फ एक साल की थी। उसके पिता राजेंद्र राम ने उसके समेत पांच बहनों की अकेले परवरिश की। चार बेटियों की शादी करने के बाद 18 मई 2013 को पिता राजेंद्र राम की भी 48 वर्ष की उम्र में मृत्यु हो गई। इस समय वह अपने चाचा पूरन राम के घर रहती है। वह काम मिलने पर राजमिस्त्री का काम करते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद वह रेवती की परवरिश और पढ़ाई में हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। इस समय 16 वर्षीय रेवती राइंका देवतोली में इंटर की पढ़ाई कर रही है। उसने वर्ष 2016 में हाइस्कूल की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की है। वह पुलिस में भर्ती होकर समाज की सुरक्षा करना चाहती है। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण अब उसे पढ़ाई छूटने का डर सता रहा है।
विज्ञापन