फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fasting for two people Admitted to hospital

अनशन पर बैठे दो लोगों को  अस्पताल में भर्ती कराया 

Fri, 11 Nov 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला बागेश्वर
अमर उजाला बागेश्वर Updated Fri, 11 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fasting for two people Admitted to hospital
कपकोट में आमरण अनशन पर बैठे पोथिंग के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
  पुलिस ने तहसील प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे पोथिंग ग्राम पंचायत के रमेश सिंह और दलीप सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। इन्हें अनशन से उठाते ही दो अन्य लोगों ने अनशन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत पोथिंग की मूलभूत समस्याओं निस्तारण की मांग को लेकर पोथिंग के ग्रामीण पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे है। तहसील प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस ने आमरण अनशन पर बैठे रमेश सिंह और दलीप सिंह को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया। उन्हें अनशन से उठाते ही ग्राम पंचायत निवासी दान सिंह और जमन सिंह  आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। दोनों ने मांगें पूरी  नहीं  होने तक अपना अनशन जारी रखने का ऐलान किया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश जोशी की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने  शासन  प्रशासन पर  समस्याओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। मांगें शीघ्र पूरी न होने पर  आंदोलन और  तेज  करने की  चेतावनी दी। मदन सिंह गढ़िया, पीतांबर जोशी, गोपाल दत्त जोशी और चंचल सिंह ने आंदोलनस्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed