फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Farming in Bhanar

कृषक स्वायत्त सहकारिता भनार को मिले कृषि यंत्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Farming in Bhanar
पकोट में किसानों को कृषि यंत्र सौंपकर हरी झंडी दिखाते ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू। संवाद न्यू? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कृषि विभाग की ओर से कृषक स्वायत्त सहकारिता को परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक से कृषि यंत्र दिए गए। इन यंत्रों से किसानों को वैज्ञानिक खेती करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने किसानों को यंत्र देकर कहा कि मशीनीकरण से खेती करने में फसलों के उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। तमाम क्षेत्रों में किसानों का खेती से मोह भंग हो रहा है। इन यंत्रों के माध्यम से किसानों को खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अपनी आय दोगुनी करने के लिए मशीनों का अधिक से अधिक उपयोग करने को कहा। इस योजना के तहत किसानों को 10 पावर वीडर, 10 स्प्रेयर, तीन ब्रश कटर और एक-एक चारा मशीन, मेड बांधने वाला, पैडी व्हील रोपाई आदि उपकरण मिले। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन कोरंगा, ग्राम प्रधान भूपाल राम, कुंदन कोरंगा, केदार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed