{"_id":"5e973a368ebc3e72b4222456","slug":"farmers-are-doing-work-by-keeping-distance-from-each-other-bageshwar-news-hld380203164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान एक-दूसरे से दूरी बनाकर कर रहे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान एक-दूसरे से दूरी बनाकर कर रहे काम
विज्ञापन
बागेश्वर के मंडलसेरा में थ्रेसर से गेहूं मड़ाई करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रधानमंत्री के संदेश का असर जिला मुख्यालय से लेकर गांव तक साफ तौर पर देखा जा रहा है। खेतिहर किसान एक-दूसरे से दूरी बनाकर काम कर रहे हैं। इस समय बागेश्वर जिले में गेहूं कटाई का काम जोरों पर चल रहा है। लोग गेहूं की कटाई में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गेहूं के दाने निकालने के लिए थ्रेशर का भी उपयोग किया जा रहा है। जिले में 47522 किसान रबी की फसल उगाते हैं। 24 हजार हेक्टेयर में फसल उगाई जाती है।
बागेश्वर जिले के ग्रामीण अंचलों में रबी की फसल पक कर तैयार हो गई है। कोरोना वायरस की वजह से इस बार किसान रबी की फसल को काटने में जल्दबाजी दिखा रहे हैं। पहले लोग मिलकर फसल काटने में सामूहिक तौर पर एक-दूसरे की मदद किया करते थे लेकिन इस बार खेतों में दो-तीन से ज्यादा लोग काम करते नहीं नहीं दिखाई दे रहे हैं।
रबी की फसल काटने में पहाड़ों में मशीनों का प्रयोग बहुत कम होता है। लोग मजदूरों से काम कराया करते थे। कोरोना वायरस की महामारी के चलते अब लोग खुद ही काम कर रहे हैं। जिला मुख्यालय के बिलौना गांव में सामाजिक दूरी बनाकर गेहूं की फसल काट रहीं आशा देवी और आरती देवी का कहना है कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी को नियमों का पालन करना होगा। इधर, प्रशासन ने गेहूं की फसल को समेटने के लिए 6 थ्रेसरों के संचालन की अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन
संक्रमण से बचें किसान:डॉ. पांडेय
बागेश्वर। कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के प्रभारी अधिकारी डॉ. केके पांडेय ने किसानों को संक्रमण से बचने की सलाह दी ही। उन्होंने कहा है कि कटाई के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष तौर पर ध्यान रखें। एक-दूसरे से कम से कम तीन मीटर का फासला बनाए रखें। गेहूं काटते समय दरांती आदि उपकरणों को सैनिटाइज करके रखें। चेहरे को मास्क या कपड़े से ढककर रखें। खेत में पहने गए कपड़ों को धो कर सुखा लें। घर पहुंचने के बाद साबुन और गरम पानी से नहाएं।