{"_id":"627419e6a69a6207d9713436","slug":"fare-of-taxi-stand-hike-creates-protest-bageshwar-news-hld46168400","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंडारी टैँक्सी स्टैंड का किराया बढ़ाने से भड़के यूनियन के सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंडारी टैँक्सी स्टैंड का किराया बढ़ाने से भड़के यूनियन के सदस्य
विज्ञापन
बागेश्वर में नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते टैक्सी संचालक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर के पिंडारी टैक्सी स्टैंड का किराया बढ़ाने से टैक्सी यूनियन के सदस्यों में गहरी नाराजगी है। आक्रोशित वाहन मालिक और चालकों ने नगरपालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया और बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की। वाहन चालकों ने मांग पूरी नहीं होने पर पालिका के खिलाफ आंदोलन करने की चेेतावनी दी।
पिंडारी टैक्सी स्टैंड से कपकोट और दुग नाकुरी तहसील को चलने वाली टैक्सियों का संचालन होता है। पूर्व में टैक्सी स्टैंड में वाहन खड़ा करने का किराया 20 रुपये था, जिसे पालिका ने बढ़ाकर 30 रुपये कर दिया है। किराया बढ़ाया जाने से वाहन चालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। वाहन मालिक और चालक किराया बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे हैं। यूनियन के सदस्यों का कहना है कि पालिका ने सुविधाएं बढ़ाने जहमत तक नहीं उठाई और किराया बढ़ाने पर जोर है। पालिका की मनमानी को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां पर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अरविंद खेतवाल, सचिव गोविंद पुरी, जगदीश कार्की, हरीश कुंवर, बबलू कपकोटी, हरीश गोस्वामी, भजन गढ़िया आदि थे।
टैक्सी स्टैंड में वाहन खड़ा करने की समुचित जगह नहीं है। यात्रियों के लिए विश्राम गृह तक नहीं बना है, बावजूद इसके पालिका सुविधाएं बढ़ाने की बजाय किराया बढ़ा रही है। यूनियन इसका पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार, टैक्सी यूनियन सदस्य
कोट
टैक्सी स्टैंड में शौचालय की सुविधा तक नहीं है। कई बार वाहनों को खड़े करने के लिए जगह भी नहीं मिलती। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने पर पुलिस चालान काट देेती है। किराया बढ़ाने की बजाय सुविधाएं का विस्तार किया जाना चाहिए।
घनश्याम, टैक्सी यूनियन सदस्य,
कोट
कोरोना काल में टैक्सी संचालकों को भारी नुकसान झेलना पड़ा। अब तक कारोबार पूरी तरह से पटरी में नहीं लौटा है। स्टैंड का किराया बढ़ाने से वाहन संचालकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। पालिका को इस निर्णय को तत्काल वापस लेना चाहिए।
हरीश गोस्वामी, टैक्सी यूनियन सदस्य