{"_id":"57b5ed044f1c1bda786ec87e","slug":"fanfare-celebrating-the-festival-of-raksha-bandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूूमधाम से मना रक्षा बंधन का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूूमधाम से मना रक्षा बंधन का त्योहार
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के सरयू तट पर ऋषितर्पण करते पंडित जन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाइयों पर मनमोहक राखियां बांधी। पंडितों ने पवित्र नदियों के तट पर ऋषि तर्पण कर वैदिक और गायत्री मंत्र से जनेऊ प्रतिष्ठित की। इसके बाद उन्होंने घर घर जाकर लोगों के हाथों पर रक्षा के धागे बांधे और उन्हें जनेऊ भेंट किए। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में बहनें अपने मायके आईं। रोडवेज की गिनी चुनी बसों में बहनों ने निशुल्क सफर भी किया।