{"_id":"5797bb644f1c1b356421f2eb","slug":"families-of-martyrs-honored-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्वक किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल के अमर शहीदों को भावपूर्वक किया याद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 27 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में शहीदों के परिजन सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिले में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावपूर्वक याद किया गया। नगर क्षेत्र के एनसीसी कैडेटों और एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। मुख्य कार्यक्रम स्वराज भवन में हुआ, जहां जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, डीएम भूपाल सिंह मनराल ने अमर शहीद शहीदों में मोहन सिंह दानू, राम सिंह बोरा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्वक श्रद्धांजलि दी। शहीद मोहन सिंह के पिता हिम्मत सिंह और राम सिंह बोरा के भाई बलवंत सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि शहीदों की याद में दो तोरण द्वार बनाए जाने चाहिए। जिला सैनिक कल्याण और पुनर्वास अधिकारी बलवंत ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कारगिल दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भाषण, निबंध प्रतियोगिता में विजेता स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा ने शहीदों के परिजनों को रुद्राक्ष के पौधे बांटे। सरयूबगड़, नुमाइशखेत में पौधरोपण किया गया। नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल की अध्यक्षता में जीआईसी के प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने संचालन किया। वहां एसपी सुखवीर सिंह, एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, तहसीलदार खुशबू आर्या, नरेंद्र खेतवाल, दिलीप खेतवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश सोनी, भुवन कांडपाल थे। विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा के एनसीसी के छात्रों ने देशभक्ति के गीतों के साथ जोरदार रैली निकाली। वहां प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, एनसीसी अधिकारी शंकर रौतेला, कैलाश रौतेला, चंदन कोरंगा, गोकुल देव आदि थे।
विज्ञापन