फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fallow MMC in Bageshwar

बिना अनुमति प्रचार में लगा वाहन होगा जब्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fallow MMC in Bageshwar
Fallow MMC in Bageshwar
बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार ने विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से आदर्श चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा। बिना अनुमति चुनाव प्रचार में लगे वाहन को जब्त करने और उसका व्यय संबंधित प्रत्याशी या पार्टी के खाते में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कार्मिकों से प्रशिक्षण के दौरान सभी शंकाओं और जिज्ञासाओं का पूर्णत: समाधान करने के लिए कहा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों से अपने कार्यों को समयबद्ध तरीके से करने और रोजाना रिपोर्ट देने के लिए कहा। उन्होंने नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए आरओ कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। कहा कि नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ केवल दो ही लोग कक्ष में आ सकेंगे। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण को मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और ईवीएम संचालन का भलीभांति प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पूरी प्रक्रिया के दौरान कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के लिए कहा। दिव्यांग मतदान के नोडल अधिकारी से समय रहते डोली, व्हीलचेयर की व्यवस्था कर स्वयंसेवकों को उचित प्रशिक्षण देने के लिए कहा। बैठक में एसपी अमित श्रीवास्तव, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, डीडीओ संगीता आर्या, परियोजना निदेशक संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed