{"_id":"2566b343a90317fd8f4da1d9355f5979","slug":"fair-in-bageshwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में उत्तरायणी मेले की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहावने मौसम के बीच नगर में उत्तरायणी मेले के कार्यक्रमों की दिन रात धूम मची हुई है। शुक्रवार की नाइट लखनऊ के प्रख्यात हिंदी, राजस्थानी, भोजपुरी गायक सुरेंद्र कुशवाहा के नाम रही। उनके गीत पांव पायल हाथों में सोने के कंगना माथे में बिंदिया... के गायन में मेलार्थी झूम उठे।
विज्ञापन
नुमाइशखेत मैदान के रामलीला भवन में उत्तरायणी मेले के कार्यक्रमों की धूम मची है। शुक्रवार रात लखनऊ के भोजपुरी गीतों के गायक कुशवाहा ने अपने कार्यक्रमों की शुरुआत हे भोले बाबा आज आप इतना बताओ पैसा-पैसा हर रोज कमा लो... सदा भवानी दाहिनी सिद्धि करे गणेश... गाकर की। कुशवाहा ने गीत पांव में पायल सोेने की... क्या गाया मेलार्थी अपने को थिरकने से रोक नहीं सके।
विज्ञापन
गायकार जया के भोजपुरी गीत रैतिया बैरन पिया को ले आए रे... पान खान सैंया हमारो बूरनी लाल-लाल... के गायन में मेलार्थी अपनी जगह पर ठुमके लगाने को मजबूर हो गए। भोजपुरी कॉमेडियन अफजल खान ने एक से बढ़कर एक चुटकुले सुनाकर मेलार्थियों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
लोककला मंच कर्मी के कलाकारों ने चांचरी गीत त्यूकलै जाना सो धानका फूला, कान में रैफल छ्योड़ी लछीमा... गाकर मेलाथियों की खूब वाहवाही लूटी। साहस संगीत विद्यालय के अध्यक्ष लक्ष्मण गौतम के निर्देशन में कलाकारों ने उत्तरायणी म्यल लागि र बागश्यर बजार... समेत कई अन्य गीतों का गायन किया।
कार्यक्रम का संचालन जयंत भाकुनी ने किया। वहां कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण, वन पंचायत आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र टंगड़िया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, छात्रसंघ अध्यक्ष हरीश मेहरा, सभासदों में नवीन साह, पुनीत साह, दीप चंद्र जोशी, नागेश्वरी जोशी, राजेंद्र परिहार, भूपेश खेतवाल, भुवन कांडपाल, भगत रावल, सुनील भंडारी, बीडीसी सदस्य नीमा धपोला, जगदीश जोशी, नगर पालिका परिषद के ईओ ईश्वर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
उत्तरायणी मेले के 17 जनवरी के कार्यक्रम
नुमाइशखेत मैदान में सुबह 11 बजे से अपराह्न पांच बजे तक वॉलीबाल प्रतियोगिता।
सूचना संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुति।
रात्रि 8:30 बजे से आनंद कोरंगा, कुंदन कोरंगा एंड पार्टी के कार्यक्रम।