फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Eyes fixed on safety audit of Jhulapool

Bageshwar News: झूलापुल के सेफ्टी आडिट पर टिकी निगाहें

Sat, 07 Oct 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 07 Oct 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Eyes fixed on safety audit of Jhulapool
 सरयू नदी पर बना कत्यूर और दुग बाजार को जोड़ने वाला झूलापुल। संवाद
बागेश्वर। बागेश्वर के ऐतिहासिक झूलापुल की मरम्मत के लिए सेफ्टी आडिट कराने के फैसले के बाद व्यापारियों की नजर संबंधित कंपनी के विशेषज्ञों के दौरे पर लगी है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने केंद्रीय रोप एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट से झूलापुल की मरम्मत के संबंध में वार्ता की है। झूला पुल की मरम्मत से पहले सेफ्टी आडिट होना है। प्रशासन के अनुसार जल्द ही संबंधित संस्थान के विशेषज्ञ बागेश्वर पहुंचेंगे और झूलापुल का सेफ्टी ऑडिट करेंगे।
विज्ञापन


डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि इंस्टिट्यूट की टीम जल्द बागेश्वर आएगी। इस माह के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत के लिए धन आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर झूला पुल की मरम्मत की जरूरत को देखते हुए 19 जुलाई को झुलापुल से आवागमन पर रोक लगाई गई थी। 20 जुलाई से झूलापुल बंद है। झूलापुल बंद होने का असर आवागमन के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ा है। व्यापारियों को झूलापुल की मरम्मत का बेसब्री से इंतजार है। डीएम का कहना है कि ब्रिटिश काल में बना झूलापुल बागेश्वर के इतिहास और संस्कृति से जुड़ा हुआ है। पुल की पुख्ता मरम्मत कराई जाएगी और पुल को हर हाल में संरक्षित किया जाएगा।




रिपोर्ट पर निर्भर वन-वे

बागेश्वर। इंस्टिट्यूट की टीम की रिपोर्ट पर ही निर्भर है कि मरम्मत से पहले क्या व्यापारियों की मांग के अनुसार पुल पर वन वे आवागमन संचालित किया जा सकता है। व्यापारी नवरात्रि और दीपावली पर्व को देखते हुए पुल को वन-वे करने की मांग कर रहे हैं। डीएम ने टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही पुल को वन-वे करने पर निर्णय लेने का फैसला लिया है। संवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed