{"_id":"6633c4678127727ec403419f","slug":"eye-irritation-and-difficulty-in-breathing-due-to-haze-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-106238-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कहीं बिखरा कूड़ा तो कहीं पसरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कहीं बिखरा कूड़ा तो कहीं पसरा पानी
Thu, 02 May 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 02 May 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में पसरी गंदगी और पाइप लाइन से रिसता पानी। संवाद
बागेश्वर। भीषण गर्मी में नगर के लोग जहां पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वहीं, जिला अस्पताल की पेयजल लाइनों से पानी रिस रहा है। अस्पताल परिसर में चारों तरफ कूड़ा बिखरा पड़ा है। अस्पताल के आपातकालीन गेट के बगल में बिछी पेयजल लाइनों से पानी का रिसाव हो रहा है। उक्त स्थान पर कूड़ा भी डाला गया है। कूड़े के ऊपर ही पानी का रिसाव हो रहा है। जिससे मक्खी मच्छर पनपने का डर बना हुआ है। पंजीकरण कक्ष के बगल में बिछी पेयजल लाइन से भी पानी का रिसाव हो रहा है। वहीं, अस्पताल के भूतल से लेकर छत तक कूड़ा पसरा हुआ है।
इधर, जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी का कहना है कि इन दिनों अस्पताल में सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की वजह से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा और कूड़ा भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी का कहना है कि इन दिनों अस्पताल में सुधारीकरण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य की वजह से पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा और कूड़ा भी हटवाया जाएगा।
विज्ञापन