{"_id":"68bdcd60fb59c5672f09c7e6","slug":"ex-serviceman-dies-in-road-accident-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-118341-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पूर्व सैनिक की सड़क दुर्घटनाग्रस्त मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पूर्व सैनिक की सड़क दुर्घटनाग्रस्त मौत
Sun, 07 Sep 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग पर शनिवार की देर रात सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
कपकोट के थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि देर रात उन्हें गोलना में एक स्कूटी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुुंची को स्कूटी सवार पूर्व सैनिक देवेंद्र सिंह कोश्यारी (55) पुत्र राजेंद्र सिंह कोश्यारी निवासी फरसाली सड़क किनारे घायल पड़े थे। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। परिजनों के अनुसार उनका बागेश्वर में भी मकान है और वह गांव से बागेश्वर जा रहे थे। पुलिस और परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉ. साक्षी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसओ ने बताया कि सड़क पर किसी वाहन और स्कूटी के टक्कर के निशान नहीं मिले। देखने से स्कूटी के अनियंत्रित होकर रपटने की आशंका लग रही है। एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मां की तबीयत खराब होने पर लौट रहे थे बागेश्वर
कपकोट। परिजनों के अनुसार देवेंद्र सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत थे। उनका एक पुत्र चेन्नई में नौकरी करता है। दूसरा पुत्र पढ़ाई करता है। शनिवार को वह गांव फरसाली गए थे। रात को उनकी मां तरुली देवी की तबीयत खराब हो गई थी। सूचना पर वह बागेश्वर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।