{"_id":"6a63bb3cb8d75faace0b7e88","slug":"even-after-the-principals-murder-the-authorities-did-not-take-care-of-the-school-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126768-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: प्रधानाचार्य की हत्या के बाद भी अधिकारियों ने नहीं ली स्कूल की सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: प्रधानाचार्य की हत्या के बाद भी अधिकारियों ने नहीं ली स्कूल की सुध
Sat, 25 Jul 2026 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में प्रभारी प्रधानाचार्य की हत्या के सात दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी विभागीय अधिकारी की ओर से विद्यालय की सुध न लिए जाने पर शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। राजकीय शिक्षक संघ की बैठक में अधिकारियों की इस उदासीनता और विभागीय लापरवाही की पुरजोर निंदा की गई।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि इतनी बड़ी और दुखद घटना होने के बावजूद शिक्षा विभाग का एक भी उच्चाधिकारी अब तक स्कूल के निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचा है। विभाग के इस संवेदनहीन रवैये से विद्यालय में कार्यरत शिक्षक और कर्मचारी खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए मांग की है कि विभागीय अधिकारी तुरंत विद्यालय का दौरा कर वहां का जायजा लें और शिक्षकों में सुरक्षा का माहौल कायम करें। बैठक में मंडलीय अध्यक्ष गुंसाई, जिला महामंत्री देवेंद्र मेहता, विजय गोस्वामी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।