फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ethani's name recorded in Infinity Book of World Records

ऐठानी का नाम इनफिनिटी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ethani's name recorded in Infinity Book of World Records
हरिमोहन ऐठानी। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक के हरिमोहन सिंह ऐेठानी ने इनफिनिटी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है। ऐठानी ने एंड्रू बील कंजैक्चर नाम की एक अंतरराष्ट्रीय गणितीय थ्योरी को हल किया है। इसके लिए उनका नाम इनफिनिटी बुक ऑफ वर्ल्ड संस्था ने अपने रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरिमोहन ने इस गणितीय थ्योरी को केवल 15 दिन में हल किया है। इस थ्योरी को विश्व के प्रसिद्ध गणितज्ञ एंड्रू बील के नंबर थ्योरी से लिया गया है, जिस पर बील ने एक मिलियन डॉलर का ईनाम रखा है। कई वर्षों से विश्व भर के नामी गणितज्ञ और विद्वान इसका हल भेज रहे हैं। एक नवंबर को संस्था ने ऐठानी को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया है। इस गणितीय थ्योरी के लिए इनकी उपलब्धि का अंतरराष्ट्रीय जर्नल एडु क्रिएटर में प्रकाशित होगा। विगत कई वर्षों से ऐठानी गणित के क्षेत्र में कई जटिल थ्योरी का हल दे चुके हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में हरिमोहन अध्यापन कार्य कर रहे हैं। इनको गणितीय थ्योरी को अपने तरीके से हल करने का लगाव रहा है। अभी तक इन्होंने भारत के महान गणितज्ञ श्रीधराचार्य का द्विघात समीकरण के मूल निकालने वाले सूत्र का अपने विधि से सत्यापन, विश्व प्रसिद्ध हेरॉन का त्रिभुज के क्षेत्रफल निकालने का सूत्र का सत्यापन कर चुके हैं। उन्होंने 120 भुजाओं वाला सम बहुभुज निकालकर उसके क्षेत्रफल को उसी से निर्मित वृत्त के क्षेत्रफल से तुलना करके सिद्ध किया है कि 96 भुजाओं वाले ऊपर जितने भी बहुभुज हैं, उनका क्षेत्रफल एक वृत्त के बराबर होता है। कुल मिलाकर उन्होंने वृत्त और सम बहुभुज के क्षेत्रफल के बीच समानता सिद्ध किया है कि 120 भुजाओं वाला बहुभुज लगभग एक वृत्त के समान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें दर्ज हो चुका है ऐठानी का नाम
लिम्का नेशनल रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, असम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूनिवर्सल रिकॉर्ड, फोरम एवरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑनलाइन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वंडर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, केरला बुक ऑफ रिकॉर्ड, विक्टोरियस बुक ऑफ रिकॉर्ड, अमेजिंग इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंफिनिटी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, नमो बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, डायनेमिक बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, मैथ जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड, मेगास्टार बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed