नए अनाज से बने प्रसाद का लगाया भोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत कपकोट स्थित श्रीश्री 1008 लाटू देवता के मंदिर में आयोजित क्षेत्र का सुप्रसिद्ध बिखोती का मेला धूमधाम से संपन्न हो गया है। मंदिर में दिनभर दुर्गा सप्तशती के पाठ चलते रहे। श्रद्धालुओं ने लाटू, भगवती और बाण देवता को नए अनाज से बने प्रसाद का भोग लगाया।
पुजारी मोहन चंद्र उपाध्याय और विनोद उपाध्याय ने श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया। मंदिर में इलाके की सुख शांति के लिए सार्वजनिक रूप से गोदान और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। पूजा अर्चना करने वालों में पंडित पूरन चंद्र जोशी, गिरीश चंद्र जोशी और रमेश चंद्र जोशी आदि शामिल थे। भंडारे में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, तारा सिंह कपकोटी, उप ग्राम प्रधान गोपाल सिंह कपकोटी, कै. हरीश कपकोटी, लक्ष्मण सिंह कपकोटी, दीवान मेहता, राजेंद्र कपकोटी, प्रेम सिंह कपकोटी आदि ने मेले के शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रसन्नतता जताई है।