फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Employment in Bageshwar

जड़ीबूटी उत्पादन से रोजगार मुहैया कराएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Employment in Bageshwar
बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष शिव सिंह टंगड़िया ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर स्थानीय जड़ी-बूटी उत्पादन से रोजगार के अवसर बढ़ाने का सुझाव दिया है। पत्र में टंगड़िया ने बताया कि स्थानीय स्तर पर प्रचुर मात्रा में जड़ी-बूटी का उत्पादन होता है। इन पर आधारित उद्योग लगाने से कई लोगों को रोजगार मिल सकता है। कहा है कि जिले में 60 से अधिक खड़िया खान होने के बाद भी संबंधित उद्योग नहीं लग सके हैं। नदी और गधेरों में उपलब्ध पानी से पनबिजली बनाई जा सकती है। लीसा, लकड़ी आधारित उद्योग भी लगाए जा सकते हैं। कहा है कि स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापित होने से युवा महानगरों में काम के लिए पलायन नहीं करेंगे। कोरोना काल में घर लौटे लोगों को दोबारा पलायन करने से रोक सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed