{"_id":"60329bec8ebc3ee8ed398070","slug":"emphasis-on-increasing-member-in-nmops-meeting-bageshwar-news-hld4156445161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएमओपीएस की बैठक में सदस्य बढ़ाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएमओपीएस की बैठक में सदस्य बढ़ाने पर जोर
विज्ञापन
कपकोट के भयूं में एनएमओपीएस की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भयूं में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन (एनएमओपीएस) की बैठक हुई। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह टाकुली ने कर्मचारियों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए कहा। उन्होंने सदस्यता अभियान को तेज करने की भी अपील की।
प्रदेश उपाध्यक्ष टाकुली ने कहा कि प्रदेश के सभी विकास खंडों में सदस्यता अभियान को तेज करने की जरूरत है। जब सदस्यों की संख्या बढ़ेगी तभी संगठन को मजबूती मिलेगी। यह लड़ाई सभी कर्मचारियों की है उन्हें स्वयं से संघर्ष की शुरूआत करनी है। कहा कि सरकार की ओर से संगठन को तोड़ने की कोशिश की जाएगी लेकिन कर्मचारियों को अपनी एकजुटता बनाए रखनी होगी।
ब्लॉक अध्यक्ष गरुड़ हरेंद्र रावल, जूहा शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश राठौर ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन समाप्त कर कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात किया है। वर्षों से कर्मचारी संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब आरपार की लड़ाई करनी होगी। संचालन जिला मंत्री कमलेश पांडे ने किया। इस मौके पर प्रांतीय कोर कमेटी के सदस्य लक्ष्मण सिंह कोरंगा, ब्लॉक अध्यक्ष अजय रमोला, महिपाल कपकोटी, गिरीश तिरुवा आदि थे।