फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Embrace the power of the moment, the Department began work to change

बिजली विभाग ने शुरू किया गले हुए पोलों को बदलने का काम

Sun, 21 Aug 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 21 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Embrace the power of the moment, the Department began work to change
पोल बदलते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

 बिजली विभाग ने सड़कों के किनारे जर्जर हाल हो चुके पोलों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। लाइनों को शिफ्ट करने से रविवार को तहसील रोड में लगभग पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। विभाग हर रविवार को पुराने पोलों को हटाकर नए पोल लगाएगा। 

विज्ञापन

मालूम हो कि बागेश्वर नगर में कई स्थानों पर बिजली के खंभे जंग लगने से खतरा बने हुए हैं। तहसील रोड से लेकर एसबीआई तिराहे तक कई पोल हवा में झूल रहे हैं। हालात यह हैं कि तेज हवा चलने पर ही पोलों के हिलने से हादसे का खतरा बना हुआ है। इस मामले को पिछले दिनों अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

 खबर छपने के बाद विद्युत विभाग ने जर्जर हाल हो चुके पोलों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। रविवार को गोमती पुल के समीप खतरा बने दो पोल हटाए गए। इसके अलावा तहसील रोड में भी दो पोल बदले गए। नए पोल बदले जाने से चौक बाजार क्षेत्र में पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हर रविवार को पुराने पोल बदलने का कार्य जारी रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed