{"_id":"57891f3e4f1c1ba64e13f1a4","slug":"electricity-supply-resumes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुचारु हुई भंडारीगांव की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुचारु हुई भंडारीगांव की बिजली आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी की दूर स्थित अटल आदर्श भंडारीगांव की बिजली की आपूर्ति 18 दिन बाद सुचारु हो गई है।
विज्ञापन
इस पर पिछले दिनों अमर उजाला ने विस्तार से खबर छापी थी। ऊर्जा निगम ने खबर का संज्ञान लेते हुए खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करवाकर आपूर्ति सुचारु कर दी है।
बिजली की रोशनी से गांव के जगमग होने से ग्रामीण खुशी है। ग्रामीणों ने बिजली की आपूर्ति सुचारु होने पर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे का आभार जताया है। उन्होंने ईई से लाइन के ऊपर जगह जगह आई पेड़ों की टहनियों की शीघ्र लॉपिंग कराने की मांग की है।