{"_id":"66ce20f0b4d2efb2200be1b4","slug":"electricity-failure-in-63-villages-of-bageshwar-kafligair-people-worried-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-109155-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर, काफलीगैर के 63 गांवों की बिजली गुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर, काफलीगैर के 63 गांवों की बिजली गुल, लोग परेशान
Wed, 28 Aug 2024 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। जिले में मानसूनी बारिश ने बिजली विभाग के कर्मचारियों की परेशानी बढ़ा दी है। कपकोट तहसील क्षेत्र में आए दिन बिजली योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। विभाग के कर्मचारी दिन में लाइन की मरम्मत करते हैं, रात को फिर लाइन टूट जाती है। क्षेत्रवासियों को कई-कई रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। पिछले दो दिनों में जिले के 109 गांवों की 30,000 से अधिक की आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ा है।
सोमवार की रात को काफलीगैर तहसील के बिजलीघर का केबल बॉक्स फुंकने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। करीब 63 गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालड़ीछीना, खोली गांव के ट्रांसफार्मर फुंकने से भी इन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है। इधर, दुगनाकुरी तहसील के करीब 30 गांवों की बिजली भी सोमवार रात को बाधित हो गई थी। बनलेख, रीमा, जारती, बीसा, पचार, होराली समेत क्षेत्र के सभी गांवों के लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। वहीं कपकोट की सरयू घाटी के 16 गांवों की बिजली भी पूरी रात बाधित रही। इससे पूर्व रविवार की रात भी क्षेत्र में बिजली गुल थी। आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीओ आनंद खोलिया ने बताया कि केबल बॉक्स जलने से काफलीगैर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित है। नया बॉक्स मंगाया गया है। जल्द आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी। उधर, एसडीओ कपकोट एसएस भंडारी ने बताया कि रोजाना रात को भारी बारिश के दौरान पेड़ गिरने से लाइन टूट रहीं हैं। फिलहाल दुगनाकुरी और सरयू घाटी की सप्लाई सुचारु करा दी गई है।