फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Electricity cut off in 25 villages of Kanalgarh valley

Bageshwar News: कनलगढ़ घाटी के 25 गांवों में बिजली गुल

Tue, 02 Sep 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 02 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off in 25 villages of Kanalgarh valley
कपकोट (बागेश्वर)। कनलगढ़ घाटी के गांवों में आई आपदा के कारण अन्य गांवों की परेशानी नजरअंदाज हो रही है। यह कहना है कि सरयू घाटी, पोथिंग समेत क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों के लोगों का, जिनके यहां चार दिन से बिजली गुल है। विभाग की प्राथमिकता आपदाग्रस्त क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू कराना है। अन्य क्षेत्रों में कार्मिकों की कमी के कारण आपूर्ति बहाल करने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

सरयू घाटी के सूपी, मुनार, सौंग, सलिंग, सुडिंग, तरसाल, पतियासार, वैछम आदि गांवों में रहने वाली आठ हजार से अधिक की आबादी चार दिन से बिजली आपूर्ति बहाल होने की बाट जोह रहे हैं। तीन हजार की आबादी वाले गांव पोथिंग में पांच दिन से बत्ती गुल है। खर्ककानातोली समेत आसपास के गांवों की दो हजार से अधिक की आबादी भी बिजली गुल होने से परेशान है। कनलगढ़ घाटी के कन्यालीकोट से आगे की पूरी लाइन बर्बाद होने से 10 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हैं। पोथिंग के दीपक गढि़या, खर्कनातोली के हरीश सिंह, सूपी के क्षेपं सदस्य देवेंद्र कुमार, सलिंग निवासी राजेंद्र सिंह बताते हैं कि आपदा के समय में बिजली गुल होने से परेशानी हो रही है। मोबाइल फोन बंद हो गए हैं। बचचों के ऑनलाइन स्काॅलरशिप फॉर्म भी नहीं भरे जा रहे हैं। रोजमर्रा के कामकाज करने में दिक्कत हो रही है। यूपीसीएल के जेई कैलाश उप्रेती ने बताया कि अधिकांश कार्मिक कनलगढ़ घाटी में व्यस्त हैं। कुछ कर्मचारी अन्य क्षेत्रों में लाइन की मरम्मत कर रहे हैं। मौसम लगातार खराब रहने से दिक्कत आ रही है। जल्द सभी क्षेत्रों में बिजली बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed