{"_id":"61ddcfad33b57a3b76252ec4","slug":"election-campaign-in-bageshwar-bageshwar-news-hld4506747105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता, बीएलओ और अधिकारियों के बीच तालमेल बनाएगा सोशल मीडिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता, बीएलओ और अधिकारियों के बीच तालमेल बनाएगा सोशल मीडिया
विज्ञापन
Election Campaign in bageshwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। आगामी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया अहम भूमिका निभाएगा। जहां एक ओर राजनीतिक दल वर्चुअल प्रचार के माध्यम से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करेंगे तो वहीं दूसरी ओर निर्वाचन विभाग भी सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जानकारी देकर उनकी समस्याएं सुलझाने के लिए सोशल मीडिया को सहारा बना रहा है। सोशल मीडिया साइट व्हाट्स एप पर बन रहे इन ग्रुपों के माध्यम से मतदाता, बीएलओ, स्वीप, निर्वाचन विभाग के अधिकारी जुड़ेंगे।
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बराबर 188-188 कुल 376 पोलिंग बूथ हैं। सभी बूथों के मतदाताओं को वहां तैनात बीएलओ एक व्हाट्स एप ग्रुप से जोड़ेंगे। इस ग्रुप में ग्राम प्रधान, गांव के विद्यालय में तैनात शिक्षक, सामाजिक संगठनों के लोग और ग्राम प्रहरी भी जुड़े रहेंगे। इसी तरह के एक अन्य व्हाट्स एप ग्रुप में बीएलओ, स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, तहसीलदार को जोड़ा जाएगा।
बीएलओ बूथ के ग्रुप में आई मतदाताओं की समस्याओं को दूसरे ग्रुप में साझा करेंगे। इसका संज्ञान दूसरे ग्रुप में जुड़े स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी, निर्वाचन विभाग के अधिकारी लेंगे और तत्काल समस्या के निदान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिए मिलेगी सहायता
बागेश्वर। सोशल मीडिया के उपयोग से 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान कराने में भी सुविधा मिलेगी।
व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से बीएलओ इस सुविधा की जानकारी साझा करेंगे। इसके बाद उन्हें घर-घर जाकर मतदाता को अधिक समझाना नहीं पड़ेगा। इससे उनके समय की भी बचत होगी। ग्रुप की मदद से युवा वोटरों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने, नाम हटवाने, बदलवाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
संचार विहीन 67 बूथों में होगी दिक्कत
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव के लिए जहां सोशल मीडिया काफी उपयोगी साबित होने जा रहा है, वहीं जिले के 67 बूथों पर नेटवर्क न होने से फोन और इंटरनेट का उपयोग नहीं हो सकेगा। ऐसे में इन पोलिंग बूथों के बीएलओ सोशल मीडिया से मिल रही सहायता का लाभ नहीं उठा पाएंगे।