फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Elaiu list of the agitators sent to CM

एलआईयू ने आंदोलनकारियों की सूची डीएम को भेजी

Mon, 08 Aug 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़, बागेश्वर Updated Mon, 08 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करने वाले 352 राज्य आंदोलनकारियों की सूची एलआईयू ने जिलाधिकारी को भेज दी है। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन ने डीएम से चयनित आंदोलनकारियों को शीघ्र परिचय पत्र जारी करने को कहा है।

विज्ञापन


 उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठन के महासचिव संतोष तिवारी ने बताया कि जिलाधिकारी बागेश्वर ने पूर्व में चयनित राज्य आंदोलनकारियों की सूची और एलआईयू की रिपोर्ट संगठन से मांगी थी। तिवारी ने बताया कि एलआईयू ने कपकोट के 49, कांडा के 83, बागेश्वर के 99  विकास खंड गरुड़ के 121 पूर्व में चयनित राज्य आंदोलनकारियों की एलआईयू रिपोर्ट डीएम बागेश्वर को उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन


राज्य आंदोलकारी संगठन प्रवक्ता तारा दत्त भट्ट ने बताया कि  जिले के पूर्व में चयनित राज्य आंदोलनकारियों ने दस साल पूर्व परिचय पत्र जारी करने के लिए दो-दो फोटो भी मांगे थे। जिला प्रशासन बागेश्वर ने आज तक परिचय पत्र जारी नहीं किए हैं। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने डीएम बागेश्वर से एलआईयू की रिपोर्ट पर चयनित आंदोलनकारियों को परिचय पत्र शीघ्र जारी करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed