फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Eight missing personnel will stop one day's salary

अनुपस्थित आठ कार्मिकों का एक दिन का वेतन रुकेगा

Fri, 05 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Fri, 05 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

 सीडीओ एसएसएस पांगती ने शुक्रवार को विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार अधिकारियों समेत चार से अधिक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने ड्यूटी से गैरहाजिर अधिकारियों, कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हाजिरी रजिस्टर का रोज अवलोकन करने के भी सख्त निर्देश दिए। 

विज्ञापन

सीडीओ को निरीक्षण में पंचायती राज विभाग के अनुसेवक, वाहन चालक, डीआरडीए के सहायक संख्याधिकारी, समाज कल्याण विभाग में सहायक समाज कल्याण अधिकारी, वाहन चालक, उरेडा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, भूमि संरक्षण विभाग के अपर सहायक अभियंता, बाल विकास विभाग के उप संगणक सहित कुछ अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अग्रिम आदेशों तक एक दिन का वेतन आहरित न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को हाजिरी रजिस्टर के अवलोकन के बाद उसमें हस्ताक्षर करने को कहा। उन्होंने कार्यालय में भ्रमण रजिस्टर रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed