{"_id":"57bc98b34f1c1bf654d50a90","slug":"eight-houses-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से बागेश्वर जिले में आठ मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से बागेश्वर जिले में आठ मकान ध्वस्त
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोन क्षेत्र के एक गांव में बाढ़ के पानी से निकलते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। सोमवार की शाम को हुई मूसलाधार बारिश से जिले के अलग-अलग गांवों में ग्रामीणों के आठ मकान ध्वस्त हो गए। कपकोट के तोली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक बैल की मौत हो गई।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक मूसलाधार बारिश से चिड़ंग निवासी विक्रम सिंह और भैंरूचौबट्टा निवासी गुमान राम का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश से दुग बाजार निवासी नासिर अली के मकान को भी काफी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
अनर्सा निवासी कुश राम, कुंदन सिंह, क्वैराली निवासी दुर्गा देवी, ज्योति देवी, डंगोली निवासी पुष्पा देवी के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। भराड़ी पटवारी क्षेत्र के तोली गांव में वज्रपात होने से राम सिंह का बैल मर गया।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार राजस्व विभाग द्वारा बारिश से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। बारिश से जिले के दो जिला मार्ग और तीन ग्रामीण मार्गों सहित कुल पांच सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
मौसम विभाग ने एक बार फिर अगले 24 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। एडीएम एसएस जंगपांगी ने बताया कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।