फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Efforts are being made for regular heli service from Meladungari to Dehradun: DM

मेलाडुंगरी से देहरादून नियमित हेली सेवा के हो रहे प्रयास: डीएम

Wed, 07 Feb 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 07 Feb 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Efforts are being made for regular heli service from Meladungari to Dehradun: DM
बागेश्वर के मेलाडुंगरी ​स्थित हेलीपैड का निरीक्षण करते डीएम अनुराधा पाल। संवाद
बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि बैजनाथ के मेलाडुंगरी हेलीपैड से देहरादून के लिए हेली सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। मेलाडुंगरी हेलीपैड से हेली सेवा शुरू करने की योजना को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान योजना के तहत मंजूरी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ मेलाडुंगरी हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यूकाडा कंपनी मेलाडुंगरी से देहरादून के लिए हेली सेवा के लिए सहमत है। उन्होंने गरुड़ के एसडीएम जितेंद्र वर्मा को निर्देश दिए कि यूकाडा ने जो अपेक्षाएं की है उन्हें शीघ्र पूर्ण कराएं। डीएम ने वेटिंग रूम, पार्किंग के साथ ही तार बाड़ के प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। कहा कि जल्द से जल्द हेली सेवा शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने बैजनाथ में केएमवीएन की पार्किंग और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों पर पर्यटन अधिकारी पीके गौतम से रेस्टोरेंट और पार्किंग की निविदा की जानकारी चाही। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्होंने पर्यटन अधिकारी को फटकार लगाते हुए इसी सप्ताह निविदा निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने गरुड़ के टैक्सी पार्किंग का निरीक्षण करते हुए इसका विस्तारीकरण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed