{"_id":"60d9cf058ebc3e3068089d7e","slug":"education-minister-will-inaugurate-atal-adarsh-vidyalayas-on-july-12-bageshwar-news-hld429273599","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल आदर्श विद्यालयों को 12 जुलाई को शिक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल आदर्श विद्यालयों को 12 जुलाई को शिक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के छह अटल आदर्श विद्यालयों का 12 जुलाई को लोकार्पण किया जाएगा। प्रदेेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय जीआईसी वज्यूला में होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री हरेला पखवाड़ा पर गौरा देवी पर्यावरण जनजागरण अभियान के तहत तीन विद्यालयों में होने वाले पौधरोपण कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
शिक्षा मंत्री आठ जुलाई से कुमाऊं के भ्रमण पर रहेंगे। 11 जुलाई की शाम वह चौकोड़ी में विश्राम करेंगे। 12 जुलाई को वह चौकोड़ी से कांडा पहुंचेंगे। शिक्षा मंत्री के जिला भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत जीआईसी कांडा में हरेला पखवाड़ा के तहत पौधरोपण से होगा। कांडा से प्रस्थान कर वह जीआईसी बागेश्वर में पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री गरुड़ के राइंका वज्यूला को प्रस्थान करेंगे। जहां अटल आदर्श विद्यालय वज्यूला का लोकार्पण किया जाएगा। वज्यूला में आयोजित कार्यक्रम से ही पांच अन्य अटल आदर्श विद्यालय राइंका अमस्यारी, राइंका सूपी, राइंका स्यांकोट, राइंका भटखोला और राइंका सानिउडियार का भी वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। लोकार्पण के बाद विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। इसके बाद शिक्षा मंत्री सोमेश्वर को रवाना होंगे।
शिक्षा मंत्री के जिला भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। लोकार्पण के लिए शिलापट, बैनर बनाने का काम जोरशोर से चल रहा है। विद्यालयों में गौरा देवी पर्यावरण जन जागरण अभियान के तहत होने वाले पौधरोपण कार्यक्रमों की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। - पदमेंद्र सकलानी, सीईओ, बागेश्वर।